मदरसे में भेष बदलकर रहने वाले चार घुसपैठिये गिरफ्तार
ABP News Bureau | 29 Jul 2019 10:36 PM (IST)

शामली पुलिस ने मौलवी और छात्र बनकर मदरसों में रहने वाले चार विदेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देश की नागरिकता संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस को आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में मदरसों का संचालन कर रहे तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद मदरसे पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्यों अवैध तरीके से विदेशी नागरिकों को संरक्षण दिया गय़ा है।