Haridwar Kumbh: सात साधुओं में कोरोना की पुष्टि, संपर्क में आए लोगों की हो रही टेस्टिंग
ABP Ganga | 03 Apr 2021 03:45 PM (IST)

हरिद्वार कुंभ में कोरोना का कहर देखने को मिला है. सात साधुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इन साधुओं को आइसोलेट किया गया है. इनके संपर्क में आए लोगों की भी टेस्टिंग की जा रही है. उधर, गाजियाबाद में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. गाजियाबाद को कोविड प्रभावित जिला घोषित कर दिया गया है और यहां 30 जून तक कोरोना से जुड़े आदेश लागू रहेंगे.