बच्ची का शव मिलने से सनसनी
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 06:02 PM (IST)

श्रावस्ती जनपद में उस समय हड़कंप में मच गया... जब अरहर के खेत मे एक 6 साल की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला.. शव को देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मामला थाना कोतवाली भिनगा के बनकटवा का है.. जहां 6 साल की मासूम खुशबू का शव उसी के घर से 200 मीटर की दूरी पर अरहर के खेत मे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला..