होली से पहले सुरक्षा सख्त
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 02:18 PM (IST)

होली के रंगों में खलल कहीं ना पड़े.. इसके लिए यूपी पुलिस ने हर जिलों में मोर्चा संभाला हुआ है.. खुद सुरक्षाबल जगह जगह मार्च कर रहे हैं.. आजमगढ़ में तो रैपिड एक्शन फोर्स के साथ जनपद की पुलिस खुद तैयारियों का जायजा ले रही है.. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने फ्लैग मार्च करके चेकिंग अभियान भी चलाया.. साथ ही सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक भी बुलाई जा रही है.. आजमगढ़ जैसा ही हाल अलीगढ़ का भी है.. यहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण पुलिस किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है.. लिहाजा तैयारी पूरी जबरदस्त है.. जिला प्रशासन ने यहां की मस्जिद को पूरी तरह ढकवा दिया है.. ताकि रंगों की फुहार मस्जिद तक ना पहुंचे.. और किसी तरह की अनहोनी ना हो..