'पाकिस्तान के व्यापार बंद करने से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता'- पीके सहगल
ABP News Bureau | 08 Aug 2019 12:47 PM (IST)

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी है। जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।पाकिस्तान ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद भारत से अपने व्यापारिक संबंध खत्म करने की बात कही है। भारत के रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने एबीपी गंगा के संवाददाता अविनाश तिवारी से खास बातचीत के दौरान बताया की भारत को पाकिस्तान से व्यापार खत्म किए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। और ना ही भारत के सामने कोई चुनौती खड़ी होगी।