SDRF ने बरामद किया एक और शव
ABP Ganga | 23 Jul 2020 09:40 AM (IST)
कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के पास पानी के साथ बहे एक और शख्स का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस एसडीआरफ टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया। दरअसल बादल फटने की वजह से हाइवे का बहुत बड़ा हिस्सा बह गया था। इस दौरान पानी के साथ एक कार भी बह गई थी। जिसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई है और उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।