उन्नाव केस: SC का बड़ा फैसला, लखनऊ में ही होगा पीड़िता का इलाज ।
ABP News Bureau | 02 Aug 2019 12:16 PM (IST)

उन्नाव मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा की उन्नाव रेप केस की पीड़िता का इलाज लखनऊ में ही होगी। साथ ही पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल शफ्ट करने के भी आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दे दिए हैं। बता दें की पूरे मामले की सुनवाई CJI रंजन गोगोई की अध्यक्षता में हो रही है। 5 सदस्यों की संवैधानिक बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। देखिए रिपोर्ट...