सीएम त्रिवेंद्र रावत की सौगंध
ABP Ganga | 10 Oct 2020 10:03 AM (IST)

कोविड-19 से बचने के लिए नई मुहिम शुरू की गई है। इसे लेकर देहरादून सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना के निर्देशों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि कर्मचारी खुद को कोरोना से बचाकर रखे। जिससे वे खुद भी महफूज रहे और दूसरों को भी महफूज रखे। उधर विधानसभा परिसर में भी शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ।