TMC सांसद के दिये बयान पर संत नारा, बर्खास्तगी की मांग को लेकर मौनी बाबा ने शुरू किया अनशन
ABP Ganga | 13 Jan 2021 02:30 PM (IST)

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की तरफ से माता सीता पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विवाद की गूंज अब संगम नगरी प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेले तक पहुंच गई है. आस्था के इस मेले में आए साधु-संत और श्रद्धालु कल्याण बनर्जी के इस बयान से खासे नाराज हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं.