समय चक्र: आज मंगल चले नीच के घर
manishn | 22 Jun 2019 09:06 AM (IST)

मेष का स्वामी मंगल जो कि अब तनाव मुक्त हुए हैं, जिससे अब मेष राशि वालों को लाभ होगा। जो परेशानियां चल रही थी, वह भी अब धीरे-धीरे समाप्त होंगी। जिन लोगों से पिछले कुछ महीनों में जो विवाद हुए थे। वह भी अब समाप्त हो जाएंगे। किसी भी प्रकार का मन मुटाव दूर करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। करियर को लेकर अब समय सकारात्मक होगा। ऑफिस में चल रहे तनाव और वर्क लोड भी कम होने की प्रबल संभावनाएं हैं।