योगी सरकार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, आज होगा प्रदर्शन। Yogi Adityanath
ABP Ganga | 21 Sep 2020 12:48 PM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी. सपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन देगी. सपा कार्यकर्ता कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर हर तहसील में प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा. सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस बारे में जानकारी दी.