Samajwadi Party ने विधान परिषद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की | MLC List | SP | ABP Ganga
ABP Ganga | 04 Nov 2020 06:17 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के प्रत्याशियों (MLC) की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में एक स्नातक एसएलसी प्रत्याशी का भी नाम है. लखनऊ खंड शिक्षक के लिए उमाशंकर चौधरी, वाराणसी खंड शिक्षक के लिए लाल बिहारी, बरेली-मुरादाबाद के लिए संजय कुमार मिश्रा, मेरठ खंड शिक्षक के लिए धर्मेंद्र कुमार, आगरा खंड शिक्षक के लिए देवेंद्र सिंह चौधरी और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक के लिए अवधेश को नामित किया गया है.