सहारनपुर: CAA के विरोध में मार्च
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 06:39 PM (IST)

उधर सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने सीएए के विरोध में मार्च निकाला... यूपी में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया...भीम आर्मी के सीएए और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद के आवाहन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरे जिले को अलर्ट घोषित किया हुआ है। जगह-जगह पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात हैं । पार्क, चौराहों और संवेदनशील इलाकों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही पेट्रोलिंग कर रहे हैं और हालातों का जायजा ले रहे हैं।