35 साल बाद घर लौटे साधु की हत्या, भाई-भाभी और भतीजे ने ऐसे दिया घटना को अंजाम। Sadhu Murder
ABP Ganga | 04 Apr 2021 05:27 PM (IST)

गोरखपुर में संपत्ति विवाद में साधु की सिर कूंचकर उसके घर में ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह 3 बजे के करीब घटना को अंजाम दिया गया। घटना को मृतक के भाई, भाभी और भतीजे ने अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। साधु का जीवन जीने वाले 55 वर्षीय मृतक 35 साल बाद घर लौटा था और अपने हिस्से के खेत और संपत्ति बेचना चाहता था। जबकि उसका खेत जोतने वाले भाई और उसका परिवार इसका विरोध कर रहे थे।