पानी बचाने के लिए रुद्रप्रयाग में अनोखी पहल
ABP News Bureau | 25 Jul 2019 06:15 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में महिलाओं ने मिलकर जल संरक्षण की मुहिम शुरू की है। गांव में पानी की कमी को देखते हुये महिलाओं ने गांव के ऊपर एक तालाब का निर्माण किया है। तालाब में एकट्ठा होने वाले पानी से गांव के नीचे स्थित जल स्त्रोत रिचार्ज होते रहते हैं, जिससे कभी भी गांव में पानी की कमी नहीं होती है।