ब्लास्टिंग के दौरान प्राकृतिक जल स्रोत को नुकसान
manishn | 02 Aug 2019 10:15 PM (IST)

एक तरफ सरकार प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षण दे रही है तो वहीं रुद्रप्रयाग में सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही के चलते जल स्रोत सूखने लगे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।