रुद्रप्रयाग : खाई में गिरे शख्स का रेस्क्यू
ABP Ganga | 13 Oct 2020 08:41 AM (IST)

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवघाटी के पास ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरे एक व्यक्ति का एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया है। ये व्यक्ति रविवार की शाम को अचानक खाई में गिर गया था।ऐसे में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर खाई में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया ।