एसपी के पाकिस्तान वाले बयान पर बवाल
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 03:49 PM (IST)

मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा है... जिसमें अखिलेश नारायण प्रदर्शनकारियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं... और कुछ लोगों को पाकिस्तान जाने की नसीहत भी दे रहे हैं साथ ही अल्टीमेटम भी... इस वीडियो में एसपी अखिलश नारायण ने विवादित बयान दिया है... और अब इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वहां कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे... जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची... हालांकि पुलिस के आलाधिकारी भी अब एसपी अखिलेश नारायण के बचाव में आ गए हैं... और सरकार भी हालातों को देखते हुए एसपी के बयान की बात कह रही है...इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है... खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट किया है...।