रशियन दंपति को लेकर हड़कंप
ABP News Bureau | 15 Mar 2020 03:45 PM (IST)

टीमा में एक रशियन दंपति को लेकर हड़कंप मच गया। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को लेकर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग ने रशियन दंपति की स्क्रीनिंग कराई। साथ ही उस परिवार के लोगों की भी जांच हुई जिनके यहां ये रशियन फैमिलि आई थी।
दरअसल खटीमा निवासी दीपेश गोवा के एक होटल में नौकरी करता है। दीपेश ही रशियन फैमिलि को घुमाने के लिए उत्तराखंड लेकर आया है। दीपेश का कहना है कि ये रशियन फैमिल दो महीने से गोवा में ही रह रही थी। उधर डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना को लेकर की गई प्रारंभिक स्क्रीनिंग में सभी लोग सही पाए गए है। उनमें कोरोना के लक्षण फिलहाल नही पाए गए है।