नागरिकता पर बवाल.. यूपी में 'संग्राम'
ABP News Bureau | 17 Dec 2019 06:54 PM (IST)

कल जगह जगह हुए प्रदर्शन और हिंसा पर सीएम योगी ने भी अधिकारियों को फटकार लगाई है.. कल दिनभर उपद्रवियों ने अलग अलग जिलों में उग्र आंदोलन किया और हिंसा की आग फैलाई.. मऊ में तो सबसे ज्यादा हालात बिगड़ गए.. जिसके बाद अबतक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.. जबकि आजमगढ़ डीआईजी को हटा दिया गया है.. बतादें कि कल रात सूबे के मुखिया ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की.. जिसमें एक एक कर सभी अधिकारियों की सीएम ने फटकार लगाई.. सीएम ने सभी अफसरों को दी सुधरने की हिदायत.. नहीं तो सस्पेंड करने की भी चेतावनी दे डाली.. और मऊ की घटना पर तो सीएम अफसरों पर भड़क ही गए.. उन्होंने राज्य में शांति व्यवस्था कायम करने का आदेश जारी किया.. जिसके बाद पुलिस विभाग भी फौरन एक्शन में आया.. और 10 रिजर्व और 14 क्विक रेस्पॉन्स टीम तैयार की गई..