रुड़की : रामलीला के आयोजन की इजाजत
ABP Ganga | 15 Oct 2020 10:45 AM (IST)

रुड़की में रामलीला कमेटी को रामलीला के आयोजन की इजाजत मिल गई है। कोरोना की वजह से इस बार रामलीला का आयोजन की कम ही संभावना लग रही थी। मगर प्रशासन ने इसके इजाजत दे दी है। जिसके बाद रामलीला कमेटी की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामलीला का मंच तैयार किया जा रहा है। प्रशासन की गाइडलाइंस के तहत ही आयोजन किया जाएगा।