रुड़की : 4 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी
ABP Ganga | 24 Jul 2020 11:13 AM (IST)

रुड़की में पुलिस ने 4 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों पर 1500 से लेकर 2500 रुपये तक का ईनाम घोषित था। ये बदमाश काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। एसपी देहात का कहना है कि अभी तक 5 ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 10 से अधिक बदमाश अभी भी फरार चल रहे है जिनकी धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई है।