फास्टैग के नाम पर लूट डाला
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 04:14 PM (IST)

एक तरफ ज्यादातर का डिजिटल हो रहे हैं... तो वहीं अब जालसाज धोखाधड़ी के लिए तैयार बैठे हैं... टोल प्लाजा के जाम से निजात दिलाने वाली फास्टैग योजना भी अब ठगों की नजर में आ गई है,... जालसाजों ने फास्टैग के जरिए अब लोगों को चपत लगानी शुरू कर दी है...मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट की रहने वाली एक फास्टैगधारक महिला से जुड़ा है... जिसमें ठगों ने महिला के अकाउंट से 1.13 लाख रुपए उड़ा दिए... साइबर ठगों ने फास्टैग कर्मचारी बन कर महिला का नंबर अपडेट कराने के नाम पर उसके अकाउंट से रुपए निकाल लिए... रुपए निकाले जाने की जानकारी होने के बाद महिला ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है... पुलिस अब साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश में जुट गई है...