JNU हिंसा में दंगे का केस दर्ज
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 02:40 PM (IST)

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद मामला गरमा गया है....एक तरफ शिक्षा मंत्रालय ने जेएनयू के रजिस्ट्रार को तलब किया तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर रिपोर्ट मांगी... बता दें कि रविवार को नकाबपोश हमलावरों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर छात्रों के साथ जमकर मारपीट की... तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे... इस खूनी संघर्ष में करीब 20 छात्र घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है... जहां नेता छात्रों का हाल जानने पहुंच रहे हैं... और सियासत भी गरमा गई है... बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर इस घटना को शर्मनाक बताया है...दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि ये संस्थान सियासत का अखाड़ा ना बनें....वहीं जेएनयू हिंसा को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन हुआ....और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया....