Rhea Chakraborty का Agra से गहरा नाता, Rhea Chakraborty Agra में 5 साल तक रही
ABP Ganga | 29 Aug 2020 01:42 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो रही है...इस बीच रिया चक्रवर्ती का आगरा शहर से गहरा नाता सामने आया है...दरअसल अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता 2002 से 2007 तक आगरा में रहे...वो आर्मी में डॉक्टर थे...इस दौरान रिया ने आगरा कैंट स्थित सेंट क्लियर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में करीब पांच साल तक अपनी पढ़ाई की थी...रिया चक्रवर्ती ने यहां 5वीं से 9वीं तक की पढ़ाई की...इसके बाद रिया अपने पिता के साथ आगरा छोड़कर दूसरे जगह चली गईं..सेंट क्लियर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल फादर भास्कर जेसुराज के मुताबिक जिस समय रिया चक्रवर्ती स्कूल में पड़ती थी..उस समय स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसफ डबरे थे...रिया पढाई में होनहार छात्रा थी...रिया के स्पोर्ट्स टीचर रहे अजित सिंह बताते हैं कि रिया चक्रवर्ती बास्केट बॉल की खिलाड़ी थी और अच्छा खेलती थी...रिया स्कूल में वुमन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था...