अयोध्यारामलला तक प्रसाद ले जाने पर लगी 'पाबंदी'
ABP News Bureau | 30 Oct 2019 12:06 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले की घड़ी करीब आ रही है। उससे पहले ही अधिग्रहीत क्षेत्र स्थित विराजमान रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा लाए जाने वाले प्रसाद पर स्थानीय प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। पिछले तीन दिनों से लगी पाबंदी के कारण श्रद्धालुओं को गर्भ गृह में दर्शन के बाद चरणामृत लेकर संतोष करना पड़ रहा है। इस नई व्यवस्था के बार में विवादित परिसर के एसपी सुरक्षा ने बताया पन्नी पर रोक लगी है, इसीलिए पन्नी परिसर में इसके ले जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रसाद विक्रेता किसी अन्य ट्रांसपैरंट कागज इत्यादि से बने समान में प्रसाद बेच सकते हैं।