गाज़ियाबाद और कानुर में रेप की घटना से सनसनी ।
ABP News Bureau | 27 Jul 2019 12:12 PM (IST)

कानपुर में एक रेप पीड़ित छात्रा ने पुलिस की लापरवाही के चलते अपनी जान दे दी। तस्वीरों में रोता-बिलखता दिख रहा परिवार उसी छात्रा का है। छात्रा ने न्याय ना मिलने पर अपनी जान दे दी।अंकित यादव नाम के आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की की अस्मत को तार-तार कर दिया और जब पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करवाया तो फेसबुक पर उसे शर्मिंदा किया।पीड़ित परिवार ने कई बार पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन जब पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो मजबूरन छात्रा ने अपनी जान दे दी।
दूसरा मामला गाज़ियाबाद के सिहाने गेट थाने का है, जहां हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी ने लड़की को नौकरी का झांसा देकर इसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे साफ है की उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ अपराध के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। देखिए रिपोर्ट..