नाजायज रिश्तों में गई रणजीत बच्चन की जान
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 06:45 PM (IST)

विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन हत्याकांड का खुलासा हो गया है... रणजीत की हत्या उसकी दूसरी पत्नी स्मृति श्रीवास्तव ने अपने प्रेमी देवेंद्र के साथ मिलकर करवाई... देवेंद्र और स्मृति शादी करना चाहते थे जिसमें रणजीत बच्चन बाधा बन रहे थे।...पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी... उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल स्मृति श्रीवास्तव, देवेंद्र और संजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाला शूटर जीतेंद्र फरार है...पुलिस कमिश्नर के अनुसार, रणजीत बच्चन की हत्या के लिए स्मृति के प्रेमी देवेंद्र ने उकसाया था... स्मृति की गिरफ्तारी लखनऊ के विकास नगर से उसके आवास से हुई... जबकि देवेंद्र को यूपी, एमपी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया...संजीत गौतम को मोहनलालगंज के जबरौली से गिरफ्तार किया गया...संजीत वही शख्स है जिसने कार से शूटर जीतेंद्र को हजरतगंज भाजपा मुख्यालय के पास छोड़ा था... जहां से जीतेंद्र रणजीत के पीछे ग्लोब पार्क तक जाता है और उसकी हत्या कर देता है। शूटर जीतेंद्र अभी भी फरार है