Ghaziabad Railway Station पर हो रही Covid की Random Testing
ABP Ganga | 15 Mar 2021 07:03 PM (IST)

देश मे बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते गाजियाबाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. अब गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कोविड की रैंडम टेस्टिंग होगी. सबसे ज्यादा ध्यान महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के यात्रियों पर दिया जा रहा है. उन सभी यात्रियों की कोविड जांच कराकर ही, उन्हें गाजियाबाद में आने की इजाजत मिलेगी.