रामपुर : टिड्डी दल के आतंक से परेशान किसान
ABP Ganga | 20 Jul 2020 10:48 AM (IST)

देश के कई प्रदेशों में अपना आतंक मचाने के बाद टिड्डी दल अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर में आ पहुंचा है.. यहाँ हजारों की संख्या में टिड्डी दल ने फसलों पर हमला कर दिया.. जिससे रामपुर के किसान परेशान हैं और थाली बजाकर, ट्रैक्टर चलाकर दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं.. वहीं जिला प्रशासन ड्रोन कैमरों और फ़ायर ब्रिगेड की मदद से टिड्डियों को मारने में लगा हुआ है.. किसानो का आरोप है कि टिड्डी दल उनकी धान, चावल, गन्ने की फसल और बागों की पत्तियां खाकर नुकसान पहुंचा रहा है और जिला प्रशासन पुख्ता इन्तेजाम नहीं कर पा रहा है.