राम मंदिर ट्रस्ट के गठन का ऐलान, एक मेंबर हमेशा दलित रहेगा | ABP Ganga
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 09:00 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आखिरकार राम मंदिर निर्माण के लिए गठित होने वाले ट्रस्ट का ऐलान हो गया है। ट्रस्ट का नाम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा, ये ट्रस्ट पूरी तरह स्वायत्त होगा यानि ट्रस्ट के पास मंदिर निर्माण और संचालन से जुड़ा हर फैसला लेने का अधिकार होगा। 15 सदस्यों के इस ट्रस्ट में एक दलित मेंबर भी रहेगा।