अयोध्या में राम मंदिर, जानिए इस फैसले पर क्यों भड़के औवैसी ? । ABP Ganga
ABP News Bureau | 09 Nov 2019 09:30 PM (IST)

अयोध्या पर फाइनल फैसला आ चुका है, देश की सबसे बड़ी अदालत ने राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को ट्रस्ट बनाने और सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में 5 एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया है। हालांकि इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शिया और निर्मोही अखाड़े का दावा खारिज कर दिया और ये विवाद सिर्फ रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच का बताया।