Ram Mandir: टेस्टिंग में फेल हुए नींव के पिलर ! | Ayodhya | ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Dec 2020 10:36 PM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है लेकिन मंदिर की नींव बनाने को लेकर चल रही तैयारी में समस्या सामने आई है क्योंकि मंदिर की नींव के लिए विशेषज्ञों की टीम ने जो डिजाइन तैयार की थी वो टेस्टिंग के दौरान कामयाब नहीं हो सकी है. राम मंदिर के नीचे बनाई जाने वाली नींव के लिए 1200 खंबों की डिजाइन तैयार की गई थी. निर्माण शुरू करने से पहले टेस्टिंग के लिए कुछ पिलर सवा सौ फीट गहराई तक डाले गए और उन्हें 28 से 30 दिन तक छोड़ने के बाद. जब उन खंभों पर 700 टन का वजन डाला गया और भूकंप का परीक्षण करने के लिए भूकंप के झटके दिए गए तो इन परीक्षणों के दौरान यह पिलर अपने स्थान से खिसक और मुड़ गए. इसके बाद जिस ड्रॉइंग पर राम मंदिर का निर्माण किया जाना था उसे रोक दिया गया और नए सिरे से प्लानिंग के लिए आईआईटी दिल्ली आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी मुंबई, आईआईटी सूरत के वर्तमान और रिटायर्ड प्रोफेसर और वैज्ञानिकों के साथ टाटा, लार्सन और टूब्रो के विशेषज्ञों की एक जॉइंट टीम बनाई गई.