Ayodhya: Ram Janam bhoomi पर ऐतिहासिक फैसले की पहली वर्षगांठ| UP 75 District News
ABP Ganga | 09 Nov 2020 08:09 AM (IST)

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक फैसले की आज पहली वर्षगांठ है. पिछले साल आज के ही दिन मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था. उधर, पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को आज बड़ी सौगात देंगे. लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. आगरा में नहरों की नियमित सफाई न होने से गुस्साए किसानों ने धरना दिया. फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के प्रतापपुर चौराहे पर बाइक सवार को पति-पत्नी और दो बच्चों को डीसीएम ने टक्कर मार दी. मैनपुरी में दबंगों की पिटाई से घायल महिला की मौत हो गई. खबरों की एक्सप्रेस में देखिए यूपी के 75 जिलों की 75 खबरें फटाफट अंदाज में.