'इतनी खूबसूरत दिल्ली को छोड़कर कौन जाएगा', आंदोलन खत्म के सवाल पर बोले Rakesh Tikait | ABP Ganga
ABP Ganga | 15 Jan 2021 10:05 PM (IST)

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि 9वें दौर की बैठक में भी हमने सरकार के समाने कृषि कानून को वापस लेने की मांग रखी है. उन्होंने बताया कि हम MSP पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन सरकार कह रही है कि पहले तीन बिल पर बात करते हैं. 26 जनवरी के रुख पर उन्होंने कहा कि हम 19 जनवरी को क्लियर करेंगे.