हमले के बाद Rakesh Tikait का बड़ा बयान, बोले- सरकार इसके लिए जिम्मेदार है ।
ABP Ganga | 03 Apr 2021 12:36 PM (IST)

किसान महा पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हमला हुआ। हमले के बाद से किसान खासे गुस्से में हैं। बता दें कि टिकैत अलवर जिले के बानसूर में किसान सभा को सम्बोधित करने जा रहे थे तभी उन पर हमला हुआ। हमले के बाद राकेश टिकैत ने कहा- हम तो बीजेपी वालों से कह रहे हैं की अपनी पार्टी बचाओ , उनकी पार्टी तो गयी। सरकार तो कंपनी चला रही है इनको तो अपना फायदा देखना होता है। हम गुजरात जा रहे। गुजरात बहुत सेंसेटिव राज्य है। हमारा अगला मूवमेंट है प्रेस की आजादी। इनके कई नेता घरों में बंद हैं कुछ बोलते नहीं जैसे अडवाणी , जोशी।