Rakesh Tikait ने बताया और कितना लंबा चलेगा Kisan Andolan ? | ABP Ganga
ABP Ganga | 02 Feb 2021 10:45 PM (IST)

दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान यहां अक्टूबर तक डटे रह सकते हैं. 69 दिन बाद आंदोलन की धमक और तेज हो गई है. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन की नई डेटलाइन दी है. 5 दिन पहले तक जो टिकैत रो रहे थे, वो अब सरकार को ललकार रहे हैं. वाकई, आंसुओं में बड़ी ताकत होती है. किसान आंदोलन का दोबारा मजबूत होना इसका सबसे बड़ा सबूत है. राकेश टिकैत की आंखों से निकले आंसुओं की बुनियाद पर आंदोलन लहलहा उठा, दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस को अब किलेबंदी करनी पड़ी है. यहां 26 जनवरी जैसी गड़बड़ी ना हो, इसके लिए सड़कों पर कीलें गाड़ी गई हैं. उधर, किसानों ने साफ कर दिया है हम पीछे नहीं हटने वाले. राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक बिल-वापसी नहीं होगी तब तक हम घरवापसी नहीं करेंगे.