जब-जब राजा डरता है तो किलेबंदी करता हैः Rakesh Tikait | Kisan Andolan | ABP Ganga
ABP Ganga | 03 Feb 2021 03:34 PM (IST)

गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज जींद में महापंचायत में भाग लिया. यहां उन्होंने मंच से सरकार को खुली चुनौती दी. साथ ही किसानों से भी आह्वान किया कि वे सिखों के साथ खड़े रहें. उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर की गई कीलबंदी को लेकर कहा कि जब-जब राजा डरता है तो किलेबंदी करता है. टिकैत ने कहा कि सरकार को अब भी समझ जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि अभी तो किसानों ने सिर्फ बिल वापसी की बात की है लेकिन अगर सरकार नहीं मानी तो नौजवान गद्दी वापसी की बात भी कर सकता है.