सिर्फ शब्दों के बाण से योगी सरकार से निपट पाएंगे अखिलेश?
manishn | 09 Sep 2019 08:50 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर आरोप लग रहा है विपक्ष की अनदेखी का...वो भी तब जब विपक्ष के एक नेता पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है...और अपने नेता को बचाने के लिए पार्टी अध्यक्ष संघर्ष करना चाहते हैं...दरअसल ये पूरा विवाद अखिलेश यादव रामपुर दौरे को लेकर था...जिसमें वो अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के हक में खड़े होना चाहते थे...आजम मुकदमो की सेंचुरी के नजदीक हैं...इससे पहले मुलायम भी आजम के समर्थन में आवाज उठा चुके हैं...इसी कड़ी में अखिलेश आजम के घर जाने वाले थे...लेकिन अखिलेश के मुताबिक प्रशासन सरकार के हाथों कठपुतली बना हुआ है...