सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी का प्रयोग कितना कारगर होगा?
manishn | 31 May 2019 07:20 PM (IST)

आपके सपनों की सरकार...आपके उम्मीदों की सरकार आज से एक्शन में आ गई है...प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है....गृहमंत्रालय इस बार अमित शाह देखेंगे तो राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने हैं...अरुण जेटली की जगह निर्मला सीतारमण हैं, जिन्हें अबतक आपने रक्षा मंत्री के तौर पर देखा था...तो विदेश मंत्री एक गैर-राजनीतिक शख्स एस जयशंकर को बनाया गया है...ये चारों मंत्री सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में भी रहेंगे।