'कश्मीर पर ट्रंप से कोई बात नहीं, विपक्ष को मोदी पर भरोसा नहीं' - राजनाथ सिंह |
ABP News Bureau | 24 Jul 2019 01:27 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता वाले बयान पर संसद में संग्राम जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अड़े विपक्षी दलों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया। विदेश मंत्री जयशंकर के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मामले पर सफाई देने के लिए सामने आए। राजनाथ ने सरकार की तरफ से एक बार फिर दोहराया कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं हुई।