राजनाथ सिंह बोले- सपा बसपा के साथ कांग्रेस भी मिल जाए लेकिन मुझे जीत का भरोसा
ABP News Bureau | 16 Apr 2019 07:06 PM (IST)

नामांकन के बाद एबीपी गंगा से बातचीत करते हुए भाजपा के लखनऊ से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां सपा-बसपा के साथ भले ही कांग्रेस भी मिलकर उनके खिलाफ लड़ ले लेकिन उन्हें लखनऊ की जनता पर पूरा भरोसा है कि उनकी शिकस्त नहीं होने देगी।