नए साल पर ट्रेन में सफर करना हुआ महंगा | Railway Fair | ABP Ganga
ABP News Bureau | 01 Jan 2020 06:00 PM (IST)

अब रेलवे से जुड़ी हुई एक जरूरी सूचना आपको दे देते हैं। जो भी मिडिल क्लास फैमिली ट्रेनों से सफर करती है। उन्हें ये खबर देखनी बहुत जरूरी है। नया साल आते ही भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का सफर भी महंगा कर दिया है। रेलवे ने प्रति किलोमीटर 1 पैसे से लेकर 4 पैसे तक किराया बढ़ाया है।