Ganga News: रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर प्रोफाइल बदली | ABP Ganga
ABP News Bureau | 27 May 2020 08:30 PM (IST)

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से INC यानि कांग्रेस की शॉर्ट फॉर्म को हटा लिया है। अब उन्होंने ट्विटर में रायबरेली को जोड़ा है। विधायक के प्रोफाइल बदलने को कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं। बता दें कि अदिति सिंह वही विधायक हैं, जिन्होंने पिछले दिनों बसों को लेकर हो रही राजनीति पर भी कांग्रेस पर ही सवाल उठाए थे।