Rahul Gandhi ने केरल में ऐसा बयान दे दिया, छिड़ गई दक्षिण बनाम उत्तर भारत की जंग
ABP Ganga | 24 Feb 2021 03:19 PM (IST)

केरल में राहुल गांधी द्वारा बिना नाम लिए अमेठी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया. त्रिवेंद्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा था कि मैं 15 साल तक उत्तर भारत में सांसद था. मुझे एक अलग तरह की रानजीति की आदत हो गई थी. मेरे लिए केरल आना बेहद नया था, क्योंकि मुझे अचानक लगा कि यहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और जमीनी तौर पर मुद्दों के विस्तार में जाने वाले हैं.