रायबरेली: वो पिटता रहा, पुलिस तमाशबीन बनी रही
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 06:40 PM (IST)

तमाम तरह के दावों के बाद भी यूपी सरकार अपराध पर रोक नहीं लगा पा रही है । ताजा मामला रायबरेली के बछरावां कस्बे का है जहां स्थानीय लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब कस्बे के एक कुख्यात दबंग ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी । उसके बाग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए । विधायक राम नरेश रावत की शह पर दबंग इतने बेखौफ हो गए कि वह पुलिस की मौजूदगी में युवक को पीटते रहे और पुलिस अपनी आँखें बंद किए तमाशबीन बनी रही । मामला सड़क पर गाड़ी को पास देने का था