जीते के बाद देश लौटकर क्या बोलीं पीवी सिंधु ?
ABP News Bureau | 27 Aug 2019 09:15 AM (IST)

दुनिया भर में भारत का नाम रौशन कर पीवी सिंधु देश वापिस लौट आईं हैं। जहां पीवी सिंधु के प्रशंसकों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर घेर लिया। जिसके बाद मौजूदा भीड़ ने जमकर सिंधु पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए पीवी सिंधु ने कहा की वो बेहद खुश हैं अपनी जीत से। उन्होंने अपने कोच गोपिनाथ को भी धन्यवाद दिया। उन्होेंने कहा की भारत के नेशनल एंथम के दौरान वो बेहद भावुक हो गईं थीं।