कानपुर: CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, सड़क पर फिर बैठीं हजारों महिलाएं
manishn | 11 Feb 2020 11:41 AM (IST)
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। यहां चमनगंड से जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। हजारों की संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गई हैं। तकरीबन एक किलोमीटर के दायरे में ये प्रदर्शन हो रहा है।