हाथरस कांड को लेकर उत्तराखंड में भी विरोध, जगह-जगह प्रदर्शन। Hathras Incident
ABP Ganga | 03 Oct 2020 09:21 AM (IST)

हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है....पीड़ित परिवार के लिए एबीपी गंगा की मुहिम भी लगातार जारी है....तो वहीं देवभूमि उत्तराखंड में भी इस घटना का विरोध हो रहा है। हल्द्वानी, हरिद्वार, मसूरी और पौड़ी में हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन हुआ। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखकर इस घटने के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं मसूरी में सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। उधर पौड़ी में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। तो वहीं नोएडा में राहुल गांधी के साथ धक्कामुक्की को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस गुस्से में हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।