ताज की 'तीसरी आंख' से अ'सुरक्षा' !
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 06:00 PM (IST)

ताज नगरी आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन को लेकर तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं.. पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी हर पैमाने पर परखा जा रहा है.. इस दौरान पता चला है कि ताजमहल के येलो जोन में लगे सभी 140 कैमरे सर्वर ना होने की वजह से काम नहीं कर रहे हैं.. जिससे ट्रंप के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है.. आपको बता दें कि ताजमहल की सुरक्षा को तीन जोन में बांटा गया है.. ताज के अंदर का हिस्सा रेड जोन में आता है.. इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले है.. इसके अलावा ताज के बाहर 500 मीटर का दायरा जिसे यलो जोन कहा जाता है.. उससे आगे के तीसरे हिस्से की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है.. तो ताज के येलो जोन में सुरक्षा को देखते हुए 140 सीसीटीवी लगे हुए हैं.. जिन्हें अब दुरुस्त किया जा रहा है..